Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शिक्षको को मिला सम्मान, बोले डीएम-शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ


अमेठी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार, गौरीगंज में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और सोच को आकार देकर उन्हें जीवन की सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना शिक्षकों का महत्वपूर्ण दायित्व है। जिलाधिकारी ने कहा कि अमेठी जनपद के शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों से निरंतर नवाचार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |