Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस


शुकुलबाजार/अमेठी। श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश शुक्ला व प्रधानाचार्य विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उन्हें ज्ञान के साथ संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शुक्ला एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अध्यापक शरद सिंह, सत्येंद्र कुमार, रामकुमार यादव तथा अध्यापिका नेहा गिरी, प्रज्ञा मिश्रा, रेखा सिंह, हेमलता सिंह, पिंकी कश्यप, मोहिनी, बबीता, रोशनी, ज्योति मिश्रा, पूजा सिंह, पूजा मिश्रा, आरती, पम्मी शुक्ला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह एवं उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |