गौरीगंज: पुलिस लाइन में गूंजा नंद के घर आनंद भयो...! धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, एसपी एएसपी व डीएम संजय चौहान ने की पूजा अर्चना
September 05, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात तक पुलिस लाइन परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। आकर्षक सजावटए झांकियों और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षकए अपर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी संजय चैहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि.विधान से पूजा.अर्चना की और जनपदवासियों की सुख.समृद्धि की कामना की। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छा गया। ष्नंद के घर आनंद भयोए जय कन्हैया लाल कीष् के जयकारों से पुलिस लाइन गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के दर्शन किए और आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई थी। रंग.बिरंगी रोशनी और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। आमतौर पर ड्यूटी और कानून.व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी जन्माष्टमी के मौके पर भक्ति के रंग में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवारों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। पुलिस लाइन में आयोजित जन्माष्टमी समारोह देर रात तक चलता रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच पूरा परिसर श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया।
