Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः एसवी ग्लोबल कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


शुकुलबाजार/अमेठी। एस वी ग्लोबल कान्वेंट स्कूल में भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, कविता और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार एवं शुभकामनाएं देकर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश शुक्ला ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पूरा जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन को नई दिशा दे सकता है। प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सदैव सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

              

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया याद, शिक्षकों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |