Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: चोरी का सिलसिला जारी, सबमर्सिबल मोटर-पाइप चोरी


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर के टीकरमाफी चैकी क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी है बीती रात क्षेत्र के शंकरगढ चैराहे के पास सड़क के किनारे लगा तीन किसानों का समरसेबल की मोटर व पाइप अज्ञात चोर उठा ले गए। धार्मिक स्थल होने के कारण सार्वजनिक खर्चे पर लगाई गई मोटर व पाइप चोरी होने पर  चोरी होने पर किसानों ने नाराजगी  जताई ।  टीकारमाफी चैकी क्षेत्र में आये दिन चोरियां हो रही है इससे पहले बैटरी चोरी,भैंस चोरी आदि हो चुकी है अधिकतर चोरी बनवीरपुर -भावलपुर -राम प्रसाद का पुरवा क्षेत्र मे हुआ है।बीती रात स्थानीय किसान आलोक सिंह,शंकर वर्मा और दयाराम वर्मा के सबमर्सिबल की केबिल पाइप  व मोटर गायब होने का मामला शंकरगढ़ चैराहा बनवीरपुर से आया।चैकी क्षेत्र के चोरों का हौसला बुलंद हैं चैकी प्रभारी का प्रभाव व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल देखा गया कि वर्तमान चैकी प्रभारी सौम्य जयसवाल  क्षेत्र में  अज्ञात चोरों अंकुश लगाने में विफल दिखाई दे रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |