Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: डीआईओएस ने अन्त्येष्टि स्थल के साथ विद्यालय का किया निरीक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने संग्रामपुर क्षेत्र के श्री भीमसेन इण्टर कॉलेज बड़गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापकों ने विद्यालय के जर्जर भवन की स्थिति को दिखाया।कालेज में बच्चों के बैठने की व्यवस्था न होने पर  बीते दिनों ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर पहुंची श्री भीमसेन इण्टर कॉलेज बड़गांव की प्रधानाचार्य डॉ सरिता सिंह ने खंड विकास अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया था कि विद्यालय में कई भवन जर्जर है बरसात में ढह सकते हैं। प्रधानाचार्या डा सरिता सिंह के पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिला  विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने श्री भीमसेन इण्टर कॉलेज बड़गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।उनके निरीक्षण के विद्यालय के आधा दर्जन कक्ष जर्जर अवस्था में है। डीआईओएस अमेठी के निरीक्षण में सबसे  पहले क्षेत्र मधुपुर खदरी में नव निर्मित अन्त्येष्टि  स्थल का निरीक्षण  किया ग्राम सभा के उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार ने अन्त्येष्टि स्थल निमार्ण की लागत व मानक की जानकारी दी उन्होंने इसकी लागत लगभग 24 लाख से अधिक बताई इसके बाद श्री भीमसेन इण्टर कालेज बड़गांव का निरीक्षण किया जहां आधा दर्जन कक्ष जर्जर अवस्था में मिले। अवकाश होने के कारण प्रधानाचार्या उपस्थित नहीं रही। निरीक्षण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्री भीमसेन इण्टर कॉलेज बड़गांव के कुछ भवन जर्जर है उस भवन में बच्चों को न बैठने की हिदायत दी।और भवन पर निष्प्रयोज्य भवन से चिन्हित करने का निर्देश दिया वहीं विद्यालय परिसर के साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |