लखनऊ: कमरे में मिला अधेड़ का शव, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
September 02, 2026
लखनऊ । आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया चैकी अंतर्गत स्थित एक मकान से दुर्गंध आता देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ अंदर घुसी और मौके पर फारेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलन करा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया मोहल्ले में अंदर से बंद एक मकान से दुर्गंध आता देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय आलमबाग पुलिस व चैकी इंचार्ज मवैया अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया । स्थानीय लोगों ने बताया कि कमरे में मिला शव पेशे से मजदूर राजू (40) का है, जो कि बीते 10 वर्षों से अकेले ही किराए पर रहता था । चैकी इंचार्ज मवैया ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है । प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या प्रतीत हो रही है ।
