Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरवा के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा!हम सबके मन में राष्ट्र के प्रति होना चाहिए समर्पण का भाव - प्रभाशंकर


प्रतापगढ़। जनपद के विकास खण्ड विहार क्षेत्र के डेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा प्राथमिक विद्यालय डेरवा से प्रारंभ होकर डेरवा बाजार चैराहा  कुंडा रोड होते हुए सबलगढ़ बस्ती से होकर पुनः विद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों के साथ  शिक्षक भी शामिल रहे। बच्चे हाथ में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति भावना से ओतप्रोत दिखे। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय ने कहां कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। यह तिरंगा हमारी आन बान शान है। तिरंगा ही हमारे राष्ट्र का गौरव है। तिरंगा ही हमारी अस्मिता है। तिरंगे के सम्मान में ही पूरे राष्ट्र का सम्मान निहित है,इसलिए यह तिरंगा भारत का  स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हम सबके मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरवा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कुतुबुद्दीन, सहायक अध्यापक बलराम शुक्ला ,पुष्पेंद्र पांडे ,संतोष कुमार, सयीद अहमद सिद्दीकी, विकास चंद्र वैश्य आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |