सोनभद्र के हिन्दुआरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दुआरी चौकी प्रभारी विनय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
