लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निकट केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 305 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इनमें 209 पुरुष एवं 96 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम, पैरों में दर्द, कंधे में दर्द एवं सिरदर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसके साथ ही शिविर में 305 लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच की गई जिनमें 9 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड वेबसाइट से बनाकर डाउनलोड किए गए। नेत्र परीक्षण के बाद 9 जरूरतमंदों को निरूशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 23 लोगों का ब्लड प्रेशर और 17 लोगों की शुगर जांच की गई। सेहत साथी सेवा शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं, निशुल्क दवा, नेत्र जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देना है।
