Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीमारी से ग्रसित वृद्धा ने लगा फंदा


लखनऊ । आलमबाग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक वृद्धा ने घर के कमरे में खूंटी से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा अपनी जान दे दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आलमबाग के पवनपुरी गली नंबर - 5 में 66 वर्षीय वृद्धा किरण पत्नी स्व देवेश्वरी श्रीवास्तव अपनी बेटी मनीषा व दामाद राहुल सक्सेना के साथ रहती थी वृद्धा लंबे समय से न्यूरो की बीमारी से ग्रसित थी जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह बेटी दामाद बच्चों को स्कूल छोड़ने चले गए थे इस दौरान वृद्धा ने अपनी बीमारी से तंग आकर दुपट्टे और लोहे की लगी खूंटी के सहारे फंदा बना फंदे से लटक गई। सुबह करीब 10रू30 बजे बेटी दामाद वापस घर पहुंचे तो वृद्धा को फंदे से लटका हुआ देख कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दिए। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |