Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः मंडल कार्यसमिति का हुआ सत्यापन, नरेंद्र गिरि बने मंडल मंत्री! संगठन की मजबूती और सक्रियता को लेकर पदाधिकारियों से ली गई जानकारी


चांदा/सुल्तानपुर। विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा अमरूपुर मंडल कार्यसमिति के सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ‘छंगू’ रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश चंद्र तिवारी ने की।

बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सत्यापन किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मंडल मंत्री विजय गौड़ के स्थान पर नरेंद्र गिरि को नया मंडल मंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र गिरि को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस मौके पर मंडल महामंत्री अशोक सिंह, राम प्रवेश निषाद, उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अवनीश कुमार सिंह ‘गुड्डू’, सेक्टर संयोजक अमित गिरि, महेंद्र सिंह समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |