बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय ब्लॉक सभागार में मंडल सत्यापन कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रवासी जिला मंत्री राजेश दूबे ‘निर्माण’ ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन कार्य समेत विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। राजेश दूबे ‘निर्माण’ ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर पर प्रभावी संपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सत्यापन कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
मंडल पदाधिकारियों ने अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर पंकज शुक्ला, दिलीप सिंह, घनश्याम तिवारी, अवधेश, नरेंद्र अग्रहरि, मखान लाल, राजेश शुक्ला, श्रीराम मौर्य, रामदास, मीना तिवारी, रंजीत प्रजापति, रमाकांत मिश्रा, जय किशोर दूबे, संदीप पांडेय, राकेश मौर्य, नन्हे लाल यादव, फैयाज अहमद, अमर बहादुर विश्वकर्मा, हरिप्रसाद, देव कुमार और मुकेश चैरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
