सिंहपुर: गठबंधन की सियासी कुर्सी पर किसका होगा दावा? संभावित प्रत्याशियों में जोर-आजमाइश तेज
September 19, 2026
सिंहपुर/अमेठी। विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच तिलोई 178 विधानसभा में सभी की जोर आजमाइश जारी है वैसे तो सभी दलों के संभावित प्रत्याशीयो ने मतदाताओं के चरण वंदना और बड़ी-बड़ी गाड़ियों के द्वारा फर्राटे भरकर अपना पराक्रम दिखाते देखे जा सकते हैं तिलोई विधानसभा में मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी का है विपक्षी दल की बात की जाए तो तिलोई विधानसभा में रनर प्रत्याशी रहे मोहम्मद नईम सहित कई प्रत्याशी समाजवादी पार्टी खेमे से है मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशियों में भुवनेश प्रताप सिंह राजेश सिंह इंदु कुमार पाठक सहित कई नाम चर्चा में है बात आती है कि क्या 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के गठबंधन का क्या माहौल रहेगा वी आई पी जिला अमेठी में जहां कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बखूबी विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रखी है गठबंधन होता है तो तिलोई की सीट किसके हिस्से में जाएगी यह एक विशेष पहेली है कांग्रेस की ओर से भी प्रत्याशियों की जोर आजमाइश बखूबी जारी है 2022 में कांग्रेस ने जहां जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल पर दांव खेला था नतीजा कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला कांग्रेस की ओर से भी संभावित प्रत्याशीयो की लंबी लाइन है महिला प्रत्याशियों में श्रुति अवस्थी सुनीता सिंह जैसे नाम क्षेत्र में चर्चा बना रखे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके प्रदीप सिंघल गठबंधन के सहारे इस बार मैदान मारने के लिए क्षेत्र में दिन रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं वही संगठन पर भी इनका काफी फोक्स है तकरीबन 22000 वोटो के नजदीक पहुंचे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष को पार्टी के हाई कमान और टिकट सिलेक्शन कमेटी के संकेत का इन्तजार है क्षेत्र में जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है की तिलोई विधानसभा की सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी को कितनी टक्कर दे पाएगा इस बार का चुनाव मैं अगर सजातीय समीकरण चला तो तिलोई विधानसभा में मौजूदा पार्टी के विधायक को कड़ी टक्कर मिलते दिख रही है क्योंकि 2022 के चुनाव में इसी सीट पर हिंदू बनाम मुस्लिम पर चुनाव लाकर खड़ा कर दिया गया था वही अमेठी संसदीय क्षेत्र में दो सीटों पर समाजवादी का कब्जा है ऐसे में जगदीशपुर और तिलोई कांग्रेस के खाते में जाने के अटकलें लगाई जा रही है हर पार्टी अंदर खाने में अपने-अपने सर्वे के अनुसार अपने संभावित प्रत्याशियों को मैदान में वोटरों के बीच और चैराहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म करने के संकेत हर पार्टीया दे रही हैं अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर हर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं।वही तिलोई विधानसभा में सत्ताधारी दल से भी टिकट के लिए जन समर्थन जुटा रहे तिलोई से विधानसभा पहुंचने की तैयारी में लगे राकेश त्रिपाठी भी खूब जोर आजमाइश कर रहे हैं हर व्यक्ति के दुख सुख में जाना हर कार्यक्रम को व्यक्तिगत तौर पर पहुंचाना यह उनका नित्य कार्य है अहोरवा भवानी सेमरौता तिलोई बहादुरपुर इन्हौना जैसे चैराहों पर लोगों में चर्चा है कि अगर राकेश त्रिपाठी भाजपा को छोड़कर अगर गठबंधन के प्रत्याशी बनाए जाते हैं तो गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
