Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: डीएम ने सुनी फरियाद, अफसरों को निस्तारण की हिदायत


मुसाफिरखाना/अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील मुसाफिरखाना में जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुनीं। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील मुसाफिरखाना में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। गौरीगंज तहसील में 38 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। तिलोई में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर समाधान किया गया। वहीं अमेठी तहसील में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। डीएम ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नीतेश राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |