Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: आवारा पशुओं से हादसों का खतरा


संग्रामपुर/अमेठी। सड़क पर छुट्टा पशु  व जानवरों के कारण अधिक सड़क  घटनाएं हो रही है। सड़कों पर आवारा पशु और आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं या सिर्फ असुविधा का मामला नहीं रह गया है बल्कि यह सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्या बन चुकी है। आए दिन सड़क पर अचानक सामने से जाने वाली पशुओं की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं और कई बार यह भी देखा गया की वाहन चालक के साथ राहगीरों की भी  जान खतरें में पड़ जाती है। लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र कोई भी ऐसा चैराहा व बाजार नहीं होगा जहां आवारा पशु आवारा कुत्ता दिखाई ना दे। संग्रामपुर के कालिकन धाम चैराहे पर आवारा पशु के साथ आवारा कुत्ता भी बैठे रहते हैं चैराहे होने के कारण वाहन आते जाते रहते हैं इसके कारण सड़क दुर्घटना होने का अधिक खतरा बना रहता है। प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को नजदीकी  स्थाई गौशाला मे संरक्षित  करने के आदेश के बाद भी संग्रामपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। मंगलवार को देखा गया कालिकन  चैराहे पर  आवारा पशु व आवारा कुत्तों के कारण बहुत बड़ी घटना होने से बच गई। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर की अनदेखी का कारण है क्षेत्र में आज भी सड़कों पर प्रतिदिन सैकड़ो आवारा  पशु बैठे रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |