जगदीशपुर: बकाया बिल के फेर में उपभोक्ता की मौत
September 22, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। विधुत विभाग द्वारा बाकाया बिल वासूली करने गांव में पहुंची टीम जहां बाकाया बिल भुगतान करने के चक्कर में उपभोक्ता की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कारवाही की मांग किया । विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत खैरात पुर निवासी नूरीबानो ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाकाया बिल वासुली करने विधुत विभाग की टीम मेरे घर पर आई संपूर्ण बाकाया बिल देने की बात किया जब मैंने पंद्रह हजार दे भी दिया उसके बाद भी विधुत विभाग टीम ने कहा पुरा बिल भुगतान करो नहीं तो लाइन भी काटेंगे और कारवाही भी की जाएगी मेरा पति शहर में रहता है।जब ये बात फोन द्वारा अपने पति से बाताई तों वे सदमें में आकर अपना दम तोड दिया। इस संबंध में एस डी ओ विधुत विभाग ने बताया कि बाकाया बिल वासुली करने टीम गांव गयी थीं मृतक शहर में रहता था मौत का कारण कुछ और भी हो सकता है फिलहाल मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।
