Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: वर्दी के रौब का आरोप! चौकी प्रभारी की एसपी से शिकायत


संग्रामपुर/अमेठी। न्यू मॉडर्न चैकी रामगंज के प्रभारी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सोनारी गांव निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व. गिरीश सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में पीड़ित ने चैकी प्रभारी रणजीत सिंह पर दुर्व्यवहार करने तथा उसका मोबाइल फोन ले लेने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, सत्येंद्र बहादुर सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने मित्र रंजीत साहू के साथ मामले के संबंध में न्यू मॉडर्न चैकी रामगंज पहुंचे थे। आरोप है कि चैकी पहुंचने के बाद चैकी प्रभारी ने उनका मोबाइल फोन ले लिया और उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चैकी प्रभारी द्वारा बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और काफी देर तक चैकी पर बैठाए रखा गया। बाद में काफी अनुरोध करने के बाद उन्हें चैकी से जाने दिया गया। सत्येंद्र बहादुर सिंह ने अपने शिकायती पत्र में स्वयं को क्षेत्र पंचायत सदस्य बताते हुए घटना से आहत होने की बात कही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित चैकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दिए जाने के बाद पीड़ित को मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। अब निगाहें पुलिस विभाग की जांच पर टिकी हैं कि लगाए गए आरोपों की हकीकत क्या सामने आती है और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

                    

जमीन विवाद में चौकी पहुंचे युवक ने लगाया गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप, जांच का मिला आश्वासन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |