Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: अयोध्या में सुलतानपुर के पति-पत्नी को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड


सुलतानपुर। अयोध्या में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव-2026 में जनपद सुलतानपुर के भदैंया ब्लॉक स्थित ग्राम बजेठी निवासी अमरजीत शर्मा एवं उनकी पत्नी सरिता शर्मा को रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रक्तदान के प्रति समर्पण और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए पति-पत्नी को एक साथ मिला यह राष्ट्रीय सम्मान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दोनों लंबे समय से सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन डॅव् के उद्देश्यों के तहत स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़े हैं और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव-2026 में देश के 22 प्रदेशों तथा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए करीब 250 रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।        

इस अवसर पर अमरजीत शर्मा एवं सरिता शर्मा ने सम्मान प्रदान करने वाली संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, डॉ अंजू सिंह, घनश्याम शर्मा, श्रीकांत शर्मा, निर्मल पांडे, राहुल शर्मा, अमन शर्मा आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की वही अमन शर्मा ने भी रक्तदान महोत्सव में पहुंचकर अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |