Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: त्योहारों को लेकर पारा बाजार व वालीपुर में पुलिस-प्रशासन का पैदल मार्च! ड्रोन कैमरे से मंदिर-मस्जिद के आसपास की छतों का किया गया निरीक्षण, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से लिया फीडबैक


बल्दीराय/सुलतानपुर। आगामी गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को पारा बाजार एवं वालीपुर क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने पैदल मार्च किया। मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार एवं उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह ने किया।

इस दौरान अधिकारियों ने बाजार के व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर सुझाव प्राप्त किए। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरे से मंदिर एवं मस्जिद के आसपास स्थित मकानों की छतों का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |