Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दहेज उत्पीड़न पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़।जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की सांगीपुर पुलिस ने विवाहिता के उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरे विजय सिंह गांव निवासिनी सुमन पुत्री भुनीलाल ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी आदर्श नगर हरदोई निवासी अमित सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ससुर महेंद्र, सास रिंकी, ननद नेहा रानी, तन्नू सिंह व देवेंद्र बृजेंद्र, बिट्टू पुत्र राम चरन, नितिन पुत्र देवेंद्र, तथा रामचरन एक राय होकर पांच लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे तथा आए दिन मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना करने लगे। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ गालीगलौज व मारपीट करते हुये जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |