Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: सड़क दुघर्टना में युवक की हालत गंभीर


तिलोई/अमेठी। सोमवार की दोपहर तिलोई इन्हौना मार्ग पर लोधवरिया स्थित निगहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लोधवरिया स्थित जिला रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान उमेश कुमार पुत्र रामराज (26 वर्ष) निवासी नौती दुबे मजरे कठौरा थाना कमरौली के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक उमेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से कस्बा तिलोई अपनी रिस्तेदारी में आया था।तिलोई से घर लौटते समय दोपहर करीब बारह बजे निगहा मोड़ लोधवरिया स्थित उसे इन्हौना की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।बहरहाल खबर लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल उमेश कुमार का उपचार रायबरेली एम्स में जारी था।पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |