Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हाइटेंशन लाइन के झूलते तार से हादसे का खतरा


अमेठी। जिले के रामनाथपुर गांव के पास बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। रामनाथपुर से होकर गोपालपुर गांव को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार जमीन से महज करीब 10 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। तारों के ठीक बगल में माता दुर्गा का मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं और समय-समय पर भंडारे का आयोजन भी होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में श्रद्धालु पताका लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में नीचे लटके हाइटेंशन तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। तार के पास ही एक मकान भी बना हुआ है, जबकि तार के नीचे पुराना कुआं स्थित है। बताया गया कि पहले शादी-विवाह के दौरान इस कुएं पर पूजा-पाठ किया जाता था। देखरेख के अभाव में कुएं में मिट्टी भरती जा रही है। मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बताया कि तारों की ऊंचाई और स्थिति को लेकर बिजली विभाग में कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि तारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों की जान सुरक्षित रहे। साथ ही पुराने कुएं की सफाई कराकर इस धरोहर को बचाने की भी मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |