Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत


तिलोई/अमेठी। रविवार की रात्रि करीब नौ बजे रायबरेली अयोध्या मार्ग पर मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बधौना गांव स्थित तालाब के सामने रायबरेली की तरफ से मोहनगंज की ओर लौट रहे युवक को डंफर ट्रक ने बुरी तरह रौंदा दिया जिसमे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।म्रतक की पहचान ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर मजरे ढोढ़नपुर गांव निवासी वसीम उर्फ नामा गुर्जर पुत्र जब्बार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि म्रतक का सिर व पल्सर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।वहीं अज्ञात डंफर ट्रक बिना रूके तेज रफ्तार से मौके फरार हो गया।दुर्घटना की सूचना पर मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और म्रतक को फौरी तौर पर सीएचसी तिलोई पहुंचाया जहां जरूरी मेडिकल प्रक्रिया उपरांत रात्रि में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवा दिया। म्रतक वसीम उर्फ नामा की शादी गांव सिंहपुर निवासी ही मोहम्मद सफीक की पुत्री रबीना के साथ लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी।म्रतक के तीन बच्चे हैं।जिसमें एक लड़का अनफ (8 वर्ष) और दो लड़की कुबरा फातिमा उर्फ शानवी (5 वर्ष) इकरा हसन (16 माह)हैं।म्रतक चार भाई थे।जिसमें वह तीसरे नंबर पर था। बहरहाल उक्त घटना में पुलिस टक्कर मारने वाले डंफर की तलास में प्रयासरत हैं।

               

रविवार की रात्रि करीब नौ बजे रायबरेली अयोध्या मार्ग पर मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बधौना के पास हुआ हादसा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |