संग्रामपुर: झाड़ियों में छिपी नहर की पटरी, राहगीर परेशान
September 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के 41 खंड शारदा सहायक राजबहा नहर की पटरी सहोदरा महाविद्यालय से लेकर पूरे पहाड़ होते हुए मिश्रौली बड़गांव के रास्ते अमेठी विकास खंड में जाती नहर की पटरी घनी झाड़ियों से पट गई है।इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में साइकिल सवार, मोटरसाइकिल सवार चार पहिया वाहन व पैदल यात्री आते -जाते है।साथ ही गांव के ग्रामीण भी आते जाते हैं।नहर की पटरी संकरी है और झाड़ियां रास्ते तक फैल गई है।इस वजह से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। बारिश के बाद घांस-फूस तेजी से बढता है जिससे पटरी का हिस्सा झाड़ियों से ढंक जाता है। इससे पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों को इस रास्ते से गुजरने से दिक्कत हो रही है।साथ ही झाड़ियों में जहरीले जीव -जन्तु छिपने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि नहर की पटरी की नियमित साफ -सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होती है।इसी कारण यह समस्या बनी हुई है ग्रामीणों व राहगीरों ने सड़क किनारे टूटी पटरी की मरम्मत कराया जाय साथ ही झाड़ियों की साफ-सफाई व कटाई की जाय।
