संग्रामपुर: कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
September 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा इंटौरी गांव मे पिछले 05 वर्षों के विकास बयां करती कच्ची सड़क जिसपर पैदल चलना मुश्किल है।मात्र 100 मीटर कच्ची रह के निर्माण देख रहे ग्रामीण को 5 साल पूरे हो गए लेकिन रास्ता जस का तस बना हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना दूभर हो जाता है। पेट्रोल पंप से शीतला गंज जाने वाले संपर्क मार्ग से गांव आने वाली कच्ची सड़क मात्र 100 मी दूरी वाला यह मार्ग पूरी तरह से कच्छ और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है पिछले 5 वर्षों से गांव के प्रधान द्वारा इस सड़क के जीर्णोद्धार की जहमत नहीं उठाई। वर्तमान प्रधान सुमन यादव और ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल उनके द्वारा नहीं की गई। रास्ते की समस्या को लेकर सुनील पांडे ने खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कराया। ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन समस्या का समाधान खंड विकास अधिकारी के आदेशानुसार किया जाएगा।
