अमेठीः करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
September 23, 2026
अमेठी। खेरौना गांव निवासी विद्या शंकर प्रजापति पुत्र रामसूरत प्रजापति की करंट की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व्यापार मंडल की टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। महेश सोनी ने कहा कि आकस्मिक घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार अमेठी और बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। अधिकारियों को परिवार की स्थिति से अवगत कराते हुए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।
