Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मीडिया से रूबरू हुए नवागत जिलाधिकारी! बोले-जनहित सर्वोच्च, रोजगार-निवेश पर जोर


अमेठी। नवागत जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जिले के विकास और प्रशासन की प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनहित, सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य किया जाएगा। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान रहेगा।शशांक चैधरी ने बताया कि वह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अमेठी में जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली तैनाती है। इससे पहले वह अमरोहा में संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा-वृंदावन में नगर आयुक्त तथा लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।  डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता होगी। प्रयास रहेगा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। औद्योगिक विकास को लेकर उन्होंने कहा कि अमेठी में निवेश और उद्योग विस्तार की संभावनाओं का बेहतर उपयोग कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने निवेश को प्रोत्साहन देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं, दवाओं और उपचार की गुणवत्ता बेहतर करने को प्राथमिकता बताया। डीएम ने मीडिया को प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मीडिया से मिलने वाला जमीनी फीडबैक प्रशासन को समस्याओं को समझने और उनके समाधान में मदद करेगा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |