Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक व तमंचा बरामद


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबलू पुत्र नकछेद (25 वर्ष )निवासी चेतरा बुजुर्ग मोहनगंज अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बिना नंबर की एक अपाचे,एक पल्सर,एक स्पलेंडर और एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपित वाहन चोर ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे उसने अपने साथी वीरेन्द्र पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम चेतरा मोहनगंज अमेठी के साथ मिलकर एक अगस्त को लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र से चोरी किया था तथा तीन अन्य मोटरसाइकिलें अपने साथी वीरेन्द्र के साथ चोरी करके वहीं पास में स्थित एक खण्डर में रखने की बात बताई। आरोपित की निशानदेही पर पास में स्थित खण्डर से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई । बरामद मोटरसाइकिल पल्सर बिना नम्बर प्लेट को ग्राम लोशनपुर बगाही थाना जगदीशपुर से एक शादी समारोह से,स्प्लेडर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट को जनपद बाराबंकी से एक घर से ताला तोडकर तथा दूसरी हीरो होण्डा स्प्लेडर बिना नम्बर प्लेट को जनपद रायबरेली से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपित को सुसंगत धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |