अमेठीः नालियों में जलभराव, लोग परेशान
September 18, 2026
अमेठी। अमेठी में पोस्ट ऑफिस से लेकर सड़क किनारे तक बनी नालियों में बरसात के दिनों में पानी भरा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।बारिश होने के बाद नालियों में पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक निकासी नहीं हो पाती। जलभराव के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, सड़क की पटरी पर आए दिन दुकानें लगने से पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समय-समय पर सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से क्षेत्र में नियमित सफाई कराने, नालियों की सिल्ट हटाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
