अमेठीः शौचालय की दुर्दशा, राहगीर परेशान
September 18, 2026
अमेठी। अमेठी बस अड्डे के सामने बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। शौचालय का इस्तेमाल यात्री करते हैं, लेकिन इसके अंदर पान खाकर थूकने और गंदगी फैलाने से परिसर में दुर्गंध बनी रहती है।शौचालय के ठीक बगल में फल की दुकानें भी लगी रहती हैं। ऐसे में दुर्गंध के कारण फल विक्रेताओं के साथ-साथ राहगीरों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से शौचालय की नियमित सफाई, पान की पीक पर रोक लगाने तथा आसपास स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के चलते सार्वजनिक शौचालय की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
