Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: भीषण सड़क दुघर्टना तीन घायल, हुए रेफर


संग्रामपुर /अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज -ठेंगहा मार्ग पतापुर चैराहे पर एक बस व मोटरसाइकिल के सामने से टकराने से दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम व एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। क्षेत्र के पूरे बिच्छू मजरे धोएं निवासी मो परवेज पुत्र अतीक अहमद उम्र 20 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे 48 वर्षीया महिला महरूम निशा व 25 वर्षीय रूबी यादव पुत्र राम बहादुर को बैठकर विशेषरगंज से विशेषरगंज -ठेंगहा मार्ग से धोएं जा रहा था कि प्रतिदिन प्रतापगढ़ से जगदीशपुर जाने वाली बस लौट रही थी कि अचानक क्षेत्र के पतापुर कुटीवा चैराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई बस के टकराने से तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये 48 वर्षीया महिला महरूम निशा का पैंर टूट गया और रूबी के शरीर में आंतरिक चोट आई वहीं परवेज के सिर व पैर में गहरी चोट लगी ।तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही दुर्घटना में शामिल बस को थाना संग्रामपुर  में खड़ा करा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |