Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दोस्त के घर जाने निकला था विक्रांत, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी! बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर मिला घायल, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कियाय ट्रक चालक हिरासत में


पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी नवदिया गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रांत वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक मंगलवार रात बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद हुए हादसे की सूचना परिवार तक पहुंची। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक के पिता विजय वर्मा के मुताबिक उनका बेटा मंगलवार रात करीब नौ बजे अपनी अपाचे बाइक से गांव में एक दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। करीब साढ़े दस बजे परिवार को सूचना मिली कि बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर विक्रांत हादसे का शिकार हो गया है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पुलिस मौजूद थी। पुलिस घायल विक्रांत को तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला के अनुसार घटनास्थल के पास एक ट्रक खड़ा मिला, जिसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने चालक पर लापरवाही से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |