Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः तिरंगा चैक और कोतवाली के पास डायवर्जन बोर्ड लगाने की मांग, सभासद संघ अध्यक्ष ने सक्षम अधिकारी को भेजा पत्र


पूरनपुर। नगर के मुख्य बाजार में बाहरी चार पहिया वाहनों के प्रवेश से आए दिन लगने वाले जाम को लेकर सभासद संघ अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने सक्षम अधिकारी को पत्र भेजकर डायवर्जन व्यवस्था लागू कराने की मांग की है उन्होंने बताया कि खटीमा और उत्तराखंड की ओर से आने वाले वाहन माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पार कर तिरंगा चैक से मुख्य बाजार में प्रवेश करते हैं और हाईवे की ओर जाते हैं इससे बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ने से राहगीरों, व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है पत्र में तिरंगा चैक पर बड़ा दिशा-सूचक बोर्ड लगाकर हाईवे जाने वाले वाहनों को लिंक ऑफिस-खमरिया चुंगी मार्ग से डायवर्ट करने की मांग की गई है वहीं सिरसा चैराहे की ओर से कोतवाली होकर आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए भी डायवर्जन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया है अनुज कुमार गुप्ता ने कहा कि इसके लिए किसी बड़े निर्माण की जरूरत नहीं है उचित स्थानों पर बोर्ड लगाकर और व्यस्त समय में यातायात पुलिस की निगरानी में व्यवस्था लागू कर मुख्य बाजार में जाम की समस्या को कम किया जा सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |