प्रतापगढः नहर में नवजात बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप
September 16, 2026
पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर नहर में बुधवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने नहर में शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 और पट्टी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।ग्रामीणों के अनुसार नहर से करीब 100 मीटर अंदर नवजात बच्ची का शव पड़ा था। शव मिलने की जानकारी आसपास के गांवों में फैलते ही लोग मौके पर पहुंचने लगे। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।नवजात बच्ची का शव नहर तक कैसे पहुंचा और उसे किसने वहां फेंका, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नवजात की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
