Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विद्यालय में चोरी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज


पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महरूपुर में सोमवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर करीब चार कुंतल गेहूं, चार कुंतल चावल, बर्तन और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने विद्यालय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालचंद्र की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय का दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। चोर विद्यालय में रखा करीब चार कुंतल गेहूं और चार कुंतल चावल, एक बड़ा परात, एक डग्गा समेत अन्य बर्तन तथा बैट और फुटबाल सहित खेल सामग्री उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |