Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: मिशन शक्ति की समीक्षा, एसपी ने दिए निर्देश


गौरीगंज/अमेठी। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस अधीक्षक अमेठी ’’ सरवणन टी.’’ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ’’श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह’’, महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी निरीक्षक, जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी, वहां नियुक्त महिला आरक्षी तथा एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। समीक्षा के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा की जा रही कार्रवाई की ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित एवं अद्यावधिक फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी देने के लिए ’’‘बहू-बेटी सम्मेलन’’’ जैसे जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। एसपी ने निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आशा बहू, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही महिला अपराधों से जुड़े हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां नियमित निगरानी और प्रभावी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एंटी रोमियो टीम को भी सार्वजनिक स्थानों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप पुलिस कर्मी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |