Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज


शुकुलबाजार/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को जनपद के विभिन्न मंडलों में मंडल कार्यसमिति सदस्यों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।अमेठी मंडल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं और कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है।” उन्होंने बूथों को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी के कुशल मार्गदर्शन में सभी विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। राजा फतेहपुर व मुसाफिरखाना मंडल में भी सत्यापन अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |