Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अमेठी में भव्य कार्यक्रम! आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम


अमेठी। प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित, पारदर्शी और सम्मानजनक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के साथ कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं। इसी क्रम में जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), गौरीगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चैहान तथा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार की नई आउटसोर्स नियमावली एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के साथ-साथ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सेवा प्रदाता संस्था द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है तो नया निगम उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि निगम के गठन से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं में एकरूपता आएगी। इससे विभिन्न विभागों में मानदेय, सुविधाओं एवं सेवा शर्तों को लेकर उत्पन्न होने वाली विसंगतियां और विवाद समाप्त होंगे तथा कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा एवं कार्य उपयोगी किट प्रदान की गईं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |