अमेठी: अमेठी कोतवाली मे मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
September 05, 2026
अमेठी। थाना अमेठी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे थाना परिसर दुल्हन की तरह जगमगा उठा। परिसर स्थित मंदिर की भी विशेष साज-सज्जा की गई और देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर थाना परिसर स्थित थाना समाधान दिवस बैठका व मंदिर के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार का उद्घाटन भी किया गया। मंदिर के जीर्णोद्धार से परिसर की सुंदरता में चार चांद लग गए। उद्घाटन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में आकर्षक सजावट और रोशनी के चलते थाना परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्व की व्यवस्थाओं को संभालते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। वही साम को प्रीतिभोज व रात 12 बजे प्रसाद वितरण भी किया गया। जन्माष्टमी समारोह ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय की भावना को भी मजबूत किया। पूरे आयोजन के दौरान थाना परिसर में श्रद्धा, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।
