प्रतापगढः धमकी को लेकर दी तहरीर
September 22, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। शराब पीकर गाली गलौज, धमकी को लेकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के भीख का पुरवा हरनाहर गांव निवासी संदीप नाई पुत्र सजन लाल नाई ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज करता है। आरोपी बीते तीन दिनों से गाली गलौज कर रहा है। बीते सोमवार को आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित को दौड़ा लिया और जानलेवा हमला का प्रयास किया। पीड़ित ने भागकर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर कार्रवाई न होने से आरोपी का मनोबल बढ़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
