Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः अधिवक्ता की मां के निधन पर जताया गया शोक


लालगंज/प्रतापगढ़। अधिवक्ता की मां के निधन पर मंगलवार को साथियों ने संवेदना जतायी है। क्षेत्र के नेवाजीलाल रामपुर बावली गांव की पंचान्बे वर्षीय अनारकली का मंगलवार को निधन हो गया। मृतका अधिवक्ता घनश्याम मिश्र एवं व्यवसायी राधेश्याम मिश्र व राकेश मिश्र की मां थी। निधन की जानकारी होने पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शोक जताया है। वहीं व्यापारियों ने भी बैठक कर संवेदना जतायी। वहीं तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता घनश्याम मिश्र की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। शोकसभा का संयोजन महामंत्री शिवरंजन यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद ने संयुक्त रूप से किया। संघ के उपाध्यक्ष नामवर सिंह, सिंटू मिश्र, विकास मिश्र, मो. असलम, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल तिवारी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, राममोहन सिंह, सुशील शुक्ला, विनोद मिश्र, रामलगन यादव आदि अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |