प्रतापगढः झटका करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम
September 22, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। झटका करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी नगरहन का पुरवा गांव निवासी संजय कुमार मिश्र की पत्नी पचास वर्षीया सीमा मिश्रा मंगलवार की सुबह घर से पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थी। इसी बीच घर के समीप खेत में लगाये गये झटका करंट के बाड की चपेट में आ गयी। जानकारी होने पर परिजन वहां पहंुचे और महिला को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेन्टर ले आये। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक विवाहित पुत्री व एक पुत्र वैभव मिश्र है। प्रभारी निरीक्षक वरिज कसेरा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
