Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: चोरी के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार, मां के घर से ही की थी चोरी


जगदीशपुर/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जेवरात अपनी मां के घर से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ’’ सरवणन टी.’’ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ’’ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह’’ के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ’’श्री अतुल कुमार सिंह’’ के नेतृत्व में 2 सितंबर 2026 को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ’’अरविन्द रैदास पुत्र हरिराम रैदास, निवासी ग्राम कोछित, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, अमेठी, उम्र करीब 30 वर्ष’’ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के ’’दो मंगलसूत्र (पीली धातु) और एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)’’ बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद दोनों मंगलसूत्र और पायल उसकी मां के हैं। उसकी मां जब मामा के घर गई थीं, उसी दौरान उसने बक्से का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले में ’’मु0अ0सं0 132/26, धारा 331(4), 305(ं), 317(2) बीएनएस’’ के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ’’त्रिपुरारीशरण सिंह’’, उपनिरीक्षक ’’विनय कुमार गौतम’’ एवं कांस्टेबल ’’अतुल यादव’’ शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |