Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फुर्सतगंज: कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! जर्जर बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों में आक्रोश


फुर्सतगंज/अमेठी। तिलोई विकासखंड के अंतर्गत बेलवा हसनपुर ग्रामसभा में बिजली व्यवस्था इन दिनों बदहाल बनी हुई है। आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही गांव में जगह-जगह जर्जर एवं ढीले विद्युत तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई स्थानों पर विद्युत तार बेहद नीचे तक लटक रहे हैं। स्थिति यह है कि कई जगह तार मकानों की छतों के नजदीक तो कहीं सड़क के ऊपर झूल रहे हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान इन तारों के टूटकर गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में जर्जर एवं ढीले तारों का सर्वे कराकर तत्काल उन्हें बदला जाए। साथ ही जहां तार नीचे लटक रहे हैं, वहां उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |