संग्रामपुर: अधूरा पड़ा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र
September 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले की विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में धान की कमी ठेकेदारों की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण कई आंगनबाड़ी भवन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। जिसके कारण कई लाखों की लागत से निर्माण कराई जा रहे भवन लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। भवन निर्माण पूरा न होने का प्रभाव आंगनबाड़ी केंद्र पर रहे बच्चों पर सीधे दिखाई दे रहा है क्षेत्र में आंगनबाड़ी के बच्चे प्राथमिक विद्यालय भवन की छत के नीचे मजबूरन पढ़ रहे हैं जबकि 8 लाख से अधिक लागत से आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए धन 2025-26 जारी कर दिया गया था। संग्रामपुर क्षेत्र इंटौरी - भैरोपुर- सोनारी कनू - उत्तर गांव - ठेंगहा -मड़ौली आदि गांव में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। सीडीपीओ रूपेश कुमार ने बताया कि कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र पूरा नहीं है इसलिए कोई भी भवन हैंडोवर नहीं किया गया है।
