सिंहपुर: राधा कृष्ण की झांकी का हुआ चित्रण
September 03, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व ज्ञान दायिनी विद्यालय के बच्चों द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में राधा कृष्ण के रूप में झांकी की प्रस्तुति दी सेमरौता के ज्ञान दायिनी विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा श्री कृष्णा की बाल लीलाओं कृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत की राधा कृष्ण प्रेम श्री कृष्ण की गोपियों संग रासलीलाएं देवकी वासुदेव की लीलाओं पर आधारित बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत किया विद्यालय परिसर ज्ञान दायिनी के प्रांगण में एकत्रित हुए अभिभावकों और गुरुजनों की मौजूदगी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा चित्रण देखने को मिला ज्ञानदानी विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने आए हुए अभिभावकों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी वही झांकियां में शामिल बच्चों को प्रोत्साहित किया।
