Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने यूपीआई के लेनदेन पर लगाए गए एमडीआर को समाप्त किए जाने की, मांग की


प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष निसार अहमद के नेतृत्व में, भारत सरकार द्वारा यूपीआई के व्यापारी लेनदेन पर लगाये गये एमडीआर को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से नगर अध्यक्ष निसार अहमद ने कहा कि यूपीआई आज आम जनता, छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, युवाओं तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है।

पार्टी ने मांग की कि ₹2,000 से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर लागू 0.4 प्रतिशत एमडीआर को समाप्त किया जाए तथा छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान का अतिरिक्त आर्थिक भार न डाला जाए। साथ ही यूपीआई भुगतान व्यवस्था को सरल, सस्ता, पारदर्शी और सुगम बनाए रखने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि यूपीआई भुगतान से संबंधित लागत की भरपाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापारियों के हितों की भी रक्षा हो सके।

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया कि ज्ञापन को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, एनपीसीआई एवं संबंधित सक्षम प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, महिमा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रामबहादुर पटेल, डॉ . एजाज अहमद शाह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला- सचिव सफात अहमद, सचिन शर्मा, मुस्तफा आजाद, सराफत उल्ला, राजेश गौड़, विशाल मौर्या, अमीरूल हक, युनुस मंसूरी, आशीष श्रीवास्तव, सुभाष यादव, कामिल हुसैन, रियाजउद्दीन, राजेश यादव, मो.लईक, आमिर खान, विजय गौतम, मो.तौफीक, इरशाद खान, हसीब खान, राजीव विश्वकर्मा, राजकुमार प्रजापति, सचिन मौर्य, शानू यादव , सद्दाम अली, आलोक सिंह, भरत लाल गौड़, सुरेन्द्र सरोज, अरबाज अहमद, अख्तर अली, मो.लईक सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |