Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुली सीएचसी पट्टी की पोल, बदहाली देख मचा हड़कंप! गंदगी, टूटी कुर्सियां और डेंगू वार्ड में मच्छरदानियों का अभाव मिलने पर अधीक्षक को फटकार


पट्टी/प्रतापगढ। जिले के पट्टी तहसील व नगर स्थित सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रतापगढ़ डॉ. ए.एन. प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और विभिन्न वार्डों में कई खामियां सामने आने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामप्रताप भारतीया को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए लगाई गई कई कुर्सियां टूटी हुई पाई गईं। वहीं डेंगू वार्ड में मरीजों की सुरक्षा के लिए मच्छरदानियों की व्यवस्था नहीं मिली। वार्ड के कई बेडों पर बेडशीट भी नहीं पाई गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हुए।

सीएमओ ने औषधीय भंडार का निरीक्षण कर दवाओं के रखरखाव की स्थिति देखी। इसके अलावा लेबर रूम, जनरल वार्ड और एआरओ कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्तरों पर मिली कमियों और अनियमितताओं को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ ने अधीक्षक से भी जानकारी ली और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं तथा वार्डों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों ने अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद से सवाल पूछने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि उन्होंने सवालों का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

सीएचसी पट्टी में सामने आई इन खामियों के बाद अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |