कादीपुर/सुल्तानपुर। तहसील कादीपुर के ग्राम सभा नारा मधईपुर में राजस्व विभाग का बड़ा खेल सामने आया है। हल्का लेखपाल राम यज्ञ यादव पर भू-माफियाओं से सांठ-गांठ कर ग्राम समाज की 4 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा बनाए रखने का सनसनीखेज आरोप लगा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई गाटो पर पक्का अतिक्रमण है। एक बार धारा 67 के तहत बेदखली हो चुकी है, त्ब्-9 जारी हो चुका है, फिर भी लेखपाल हर बार प्ळत्ै और एंटी भू-माफिया पोर्टल पर एक ही रिपोर्ट लगा देता है मामला ।क्ड कोर्ट, सुल्तानपुर में लंबित है।
सच्चाई ये है कि केवल 648,649 गाटे के एक छोटे से हिस्से पर ही मामला ।क्ड कोर्ट में विचाराधीन है, बाकी गाटों पर किसी प्रकार का कोई स्थगन नहीं है। लेकिन लेखपाल ने 2022 के बाद 2026 में दोहरी पोस्टिंगध्चार्ज मिलते ही अपने रिश्तेदार दबंगों को फिर से पूरी जमीन पर काबिज करा दिया। आधे पर केस दिखाकर पूरे पर कब्जा बरकरार रखा गया है।
अतिक्रमण के कारण ग्राम सभा की सफाई पिछले कई वर्षों से लंबित है। मौके पर कूड़े-कचरे का ढेर, जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। सफाई कर्मी भी कहते हैं जब तक जमीन खाली नहीं होगी, सफाई कैसे होगी।
न्याय न मिलने से तंग आकर ग्रामीणों ने माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में रिट याचिका दायर की। माननीय न्यायालय ने 18 सितंबर को सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी सुल्तानपुर को सख्त निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पैमाइश रिपोर्ट प्रस्तुत करें, अन्यथा क्ड को व्यक्तिगत रूप से तलब किया जाएगा।
हाईकोर्ट की चेतावनी के 5 दिन बाद भी लेखपाल द्वारा मौके पर न तो पैमाइश की गई, न ही अतिक्रमण हटाया गया।
ग्रामीणों ने दो टूक कहा - जब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटेगा और ग्राम सभा की साफ-सफाई नहीं होगी, हम उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते रहेंगे।
अब देखना यह है कि सुल्तानपुर में ईमानदार छवि रखने वाले उप जिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार और जिलाधिकारी इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या 30 सितंबर से पहले ग्राम सभा की जमीन अतिक्रमण मुक्त होगी या फिर क्ड को हाईकोर्ट में तलब होना पड़ेगा।
